एसओजी और पंतनगर थाना पुलिस ने दिल्ली में दबोचा बीस हजार का इनामी 

Spread the love
रुद्रपुर। एसओजी और पंतनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे बीस हजार के इनामी शातिर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
 खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि छतरपुर निवासी हरीश सिंह मेहता पुत्र विशन सिंह ने 1 फरवरी 2023 को थाना पंतनगर में तहरीर देकर कहा था कि उनके घर के बाहर से उनके सोनालिका ट्रैक्टर संख्या यूके 06 सीबी 6486 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। जिस पर मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने छानबीन में पता लगाया गया कि टैªक्टर चोरी की घटना को मनदीप सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी धर्मपुर रुद्रपुर, महेश सिंह कोरंगा पुत्र भगवान सिंह निवासी उकरौली थाना सितारगंज, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र विरसा सिंह निवासी ग्राम टामेरा बिलासपुर और महेश पुत्र लाल चंद निवासी लक्ष्मण नगर निकट इंटर कॉलेज थाना हजारा जिला पीलीभीत ने अंजाम दिया है। मामले में पुलिस 12 फरवरी 2023 को मनदीप सिंह, महेश सिंह कोरंगा, सुखदेव सिंह को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि अभियुक्त महेश पुत्र लाल चंद फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट के बाद महेश की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया। ईनामी अभियुक्त महेश की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम एसओजी और थाना पंतनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने फरार आरोपी महेश को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली के बाहर फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर एवं चालाक किस्म का अपराधी है उसने उत्तर प्रदेश , उत्तराखण्ड के साथ ही नेपाल में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। खुलासा करने के दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद्र भी शामिल थे। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में पंतनगर एसओ राजेन्द्र सिंह डांगी, उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली, उपनिरीक्षक प्रकाश राम विश्वकर्मा, कांस्टेबल पंकज पोखरियाल एवं पंकज बिनवाल शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी