नानकमत्ता। अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बाजार का अतिक्रमण हटाया जाएगा।
शनिवार को थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्यकीय राजमार्ग के किनारे किए गये
अतिक्रमण हटाए जाने की शुरुआत की गयी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि नानकमत्ता नगर के गुरुद्वारा मार्ग व मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही नगर में सड़को पर अतिक्रमण कर रहे फड़, ठेले, दुकानें आदि हटवाकर चालानी कार्यवाही की जायेगी । उन्होंने कहा हैं कि अतिक्रमणकारी अपने द्वारा किये गये अतिक्रमण को स्वयं हटा ले पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ ही चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।




