एसटीएफ ने एक करोड़ की चरस के साथ तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर किये गिरफ्तार

Spread the love
रिपोटर -शाहिद  खान
चमोली। उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ङ्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा देर रात थाना थराली जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र से 03 अंतरराज्यीय ड्रग्स डीलरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 19 किलो अवैध चरस बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि वह जनपद चमोली और बागेश्वर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से चरस लाकर मैदानी क्षेत्रों को सप्लाई करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि वर्ष के शुरुवात में एसटीएफ द्वारा तीन नशा तस्करों से बड़ी भारी मात्रा में चरस की बरामदगी की है और यह पिछले कई सालों में पुलिस द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है । बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 95 लाख आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा आगे बताया गया कि उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में हो रही ड्रग तस्करी में संलिप्त तस्करों पर एसटीएफ लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में जनपद चमोली में गिरफ्तार किए गए इन तीनों तस्करों पर पिछले 1 माह से एसटीएफ कुमाऊं की टीम काम कर रही थी, जिसमे आज सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्त ड्रग्स के बड़े सौदागर थे जो कि कई वर्षों से पुलिस की आँखों में धूल झोंकते हुए ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे, जिनकी आज भारी व्यावसायिक मात्रा के साथ गिरफ्तारी हुई है । एसटीएफ टीम द्वारा तीनो अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा थाना थराली जनपद चमोली में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कराया गया है। साथ ही अब आगे इस बात की जानकारी की जा रही है कि इन तस्करों को ये ड्रग्स की सप्लाई कहाँ से आती है और किसे दी जाती थी। इस पर हमारी टीम आगे काम कर रही है। हमारी टीम द्वारा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ी मेहनत से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान की विशेष भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  आयुष अग्रवाल द्वारा नशा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10000 इनाम की घोषणा की गई है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी