एसडीएम  की राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ट्रांजिट कैम्प में लगी रात्रि चौपाल 

रूद्रपुर। उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ट्रांजिट कैम्प में रात्रि चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति सजग रहकर राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अन्य पात्रों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार पर उनके साथ खड़ी है।
रात्रि चौपाल में 19 समस्याएं एवं मार्ग दर्ज कराई गई, जिसमें से 09 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन 10 समस्याओं का निस्तारण मौके पर संभव नहीं हो पाया है, ऐसी समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों को हस्तांतरित की जा रही है। श्री बिष्ट ने समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र को अपनाते हुए सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। श्री बिष्ट ने चौपाल में जनता से आजीविका के संसाधनों, शिक्षा, चिकित्सा एवं आधारभूत सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश संबंधित विभागों के कार्मिकों को दिये। प्रमुख समस्याओं में राशन कार्ड, सफाई, रोड निर्माण आदि से सम्बन्धित थी।
प्रमुख समस्याओं में चुन्नीलाल ने राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने व सफेद राशन कार्ड बनवाने, हंसी देवी ने एपीएल राशन कार्ड के स्थान पर बीपीएल राशनकार्ड बनवाये जाने, सुशील मण्डल ने सफेद राशन कार्ड बनवाने, काजल ने अन्त्योदय राशन कार्ड बनवाने, पार्षद सुरेश चन्द्र गौरी ने वार्ड नम्बर 01 में राशन की दुकान के सम्बन्ध में, सुकन लाल ने राशन कार्ड बनाने के सम्बन्ध में, पार्षद सुरेश गौरी ने वार्ड नम्बर 01 में रोड एवं नाली बनाये जाने, जेष्ठा रेजीडेंस वेलफेयर सोसाइटी के सचिव ने पानी की निकासी के सम्बन्ध में, दिलीप अधिकारी ने वार्ड नम्बर 2 ट्रांजिट कैम्प के तीनो ओर सड़क निर्माण के सम्बन्ध में, मानिक लाल ने भूमि विवाद के सम्बन्ध में, पार्षद विधान राय ने वार्ड नम्बर 03 ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने आदि की मांग रखी।
रात्रि चौपाल में तहसीलदार पूजा शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान