एसडीएम को ऐतिहासिक मजार के साक्ष्य सौंपकर, मजार बचाने की लगाई गुहार

Spread the love

खटीमा। सुरई वन रेंज में बनी वर्षों पुरानी नजीबुल्लाह शाह उर्फ नज्जू शाह बाबा की मजार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचाने हेतु आज भारी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा  तथा उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट को ऐतिहासिक मजार से जुड़े तथ्यों से संबंधित साक्ष्य सौंप कर मजार ना तोड़े जाने की गुहार लगाई। इस दौरान साक्ष्य के आधार पर लोगों ने कहा कि मई 1943 में खंडहर में तब्दील मजार को तत्कालीन वन रेंज अधिकारी चतुर्वेदी ने मजार का पुनर्निर्माण कराया था। यह लगभग 157 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक मजार है। जिससे मुस्लिम वर्ग के साथ ही विभिन्न वर्गों के लोगों की भावनाएं एवं आस्था जुड़ी हुई है। इस जगह पर वर्ष में एक बार भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है, जहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोगों ने इस ऐतिहासिक मजार को अवैध कब्जा ना मानकर इसे संरक्षित रखे जाने की गुहार प्रशासन से लगाई है। वहीं उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने आश्वस्त करते हुए बताया कि मजार के संबंध में साक्ष्य सौंपकर मजार न तोड़ने की गुहार लगाई गई है। साक्ष्य के आधार पर मजार 157 वर्ष पुरानी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एसडीओ वन विभाग से वार्ता कर तथा जांच करने के बाद ही तथ्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान  कामिल खान,अमानत हुसेन, हाफिजुर रहमान, मोहम्मद असद, मोहम्मद मुस्तकीम मलिक, आरिफ अंसारी, शाह अब्दुल शकूर, मोहम्मद कासिम नेशनल चैंपियन,अफजल, नदीम अली, जीशान,  अरबाज, सलमान, इमरान अंसारी, यासीन कुरेशी,इकराम अंसारी,परवेज़ इदरीसी,मोहम्मद कासिम, जावेद रज़ा, नायाब हुसेन,चांद कसगर,अली हसन, इरफान तथा फिरासत नायाब सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी