कबाड़ी व्यवसायियों का रोड पर अतिक्रमण, शिकायत के बाद भी प्रशासन बेखबर अतिक्रमण की वजह से वाहन तो दूर पैदल आने जाने का भी रास्ता नहीं बचता   

Spread the love
खटीमा। शहर में तथा मुख्य रोडों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती रही है लेकिन अतिक्रमण कारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमित जगह तो खाली कर देते हैं लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। वहीं खटीमा इस्लामनगर के वार्ड नंबर 1 और 2 में कबाड़ी व्यवसायियों द्वारा मुख्य रोडों से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर जमकर अतिक्रमण किया गया है।
  कबाड़ी व्यवसाई कबाड़ के साथ-साथ अपने छोटे बड़े वाहनों को भी मार्गो पर खड़ा करके आवागमन अवरुद्ध कर देते हैं जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, इन संपर्क मार्गों पर गाड़ियों के अतिक्रमण की वजह से वाहन तो दूर पैदल आने जाने का भी रास्ता नहीं बचता है। कबाड़ी व्यवसाई अपने कबाड़ और वाहनों से मार्गो पर अतिक्रमण कर इन सरकारी मांगों को अपनी जागीर समझने लगे हैं। कबाड़ी व्यवसायियों के अतिक्रमण के वजह से आपातकालीन सेवा, एंबुलेंस का आवागमन, बच्चों का स्कूल जाना, अति आवश्यक कार्य से बाहर निकलना, पैदल चलना तथा इन मार्गो से अन्य वाहनों का निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। जबकि इन समस्याओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जागरूक व्यक्तियों द्वारा कई बार पुलिस प्रशासन तथा खटीमा उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया है लेकिन प्रशासन इस संबंध में अभी तक न तो संज्ञान लिया है और ना ही कोई कार्रवाई की है जबकि ऐसे में गंभीर दुर्घटना और बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन किसी बड़ी घटना के इंतजार में है। कबाड़ी व्यवसाई भी इतने बेखौफ हैं कि प्रशासन का उनको तनिक भी भय नहीं है और इन संपर्क मार्गों पर गैर कानूनी तरीके से अतिक्रमण करके मार्गो पर जाम व दुर्घटना की स्थिति बनी रहती हैं। खटीमा प्रशासन चाहे तो इन सारी समस्याओं से निजात मिल सकती है लेकिन प्रशासन के उदासीन रवैया से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं। अब देखना यह है कि कब जागेगा खटीमा का प्रशासन और कब मिलेगी खटीमा वासियों को इन समस्याओं से निजात।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी