कब्रिस्तान की संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का लगाया आरोप मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सितारगंज। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुपचुप तरीके से, बिना सहमति के मस्जिद का सदर चुने जाने एवं नई कमेटी के गठन को, कब्रिस्तान की संपत्ति हड़पने की साजिश करार देते हुए, उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर कार्यवाही की मांग की।
मुस्लिम समुदाय द्वारा उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि, जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, बिना किसी वार्डवासी एवं शहर वासी की सहमति के, पूर्व अध्यक्ष ने ही एक नया अध्यक्ष और कमेटी बना दी। जिसकी भनक समुदाय के लोगों को, समाचार पत्र के माध्यम से ही मिली। मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि, पूर्व अध्यक्ष व उनके द्वारा बनाई गई नई कमेटी के कुछ लोगों द्वारा, जामा मस्जिद, ईदगाह, कब्रिस्तान एवं मस्जिद की अन्य भूमि पर, कब्जा करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सरताज हसन, मुख्तियार अंसारी, रेहान अंसारी, सफीक अंसारी, बिट्टू अंसारी,  अहसान अंसारी, तौफीक अंसारी, इसरार खान, मोहम्मद रफी, तौफीक अंसारी, आरिफ अंसारी, सोनू साहिल, आरिफ मलिक, हाफिज सलमानी, इदरीश अंसारी, तौफीक अंसारी, तौसीफ मियां समेत तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान