कर्नाटक की जीत ने कांग्रेसियों में भरा जोश आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न

रूद्रपुर। कर्नाटक विधानसभा में पार्टी को मिली जीत के बाद कांग्रेसियों ने भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। जिला एवं महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की जीत पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के साथ ही भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और देश को तोड़ने वाली नीतियों के साथ ही महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश को बांटने वाली भारतीय जनता पार्टी की मंशा को जिस तरह कर्नाटक की जनता समझ चुकी है उसी तरह पूरे देश की जनता भी भाजपा को सबक सिखाने के लए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने पीएम नरेन्द्र मोदी को भी नकार दिया है। जिससे साबित हो गया है कि अब पीएम मोदी की जुमलेबाजी नहीं चलेगी। इस चुनाव में भाजपा ने पीएम मोदी को आगे रखकर वोट मांगा था, यह पीएम मोदी की हार है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी पी शर्मा ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को जिस तरह सबक सिखाया है उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में सामने आया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक और देश को तोड़ने वाली राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता हरीश पनेरू, ममता हालदार, ममता रानी, सपना गिल, दिलीप अधिकारी, संदीप चीमा, सौरभ चिलाना, गोपाल भसीन, पार्षद मोहन खेड़ा, अबरार अहमद, राघव सिंह, सुनील आर्या, चन्द्रसेन साहनी, बाबू विश्वकर्मा, ईरशाद हुसैन,  हरिराम कोली, रमेश कोली, कुंवरपाल कोली, पप्पू कोली, विरेन्द्र कोली, चन्द्रपाल कोली, प्रेम कोली, किशन पाल कोली, गब्बर कोली, धर्मवीर कोली, ओमप्रकाश गंगवार, हरिराम राजपूत, शंकर कोली,फरीद अहमद मंसूरी, , मोत्र सलीम, अजीम, जुनैद पाशा, सिमरान, फैजराज खान, आसिफ, राजेन्द्र शर्मा, ज्योति टम्टा,विजय बहादुर सिंह, छत्रपाल, अंकित, सुमित राय आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश