कलेक्ट्रेट में आयोजित कृषक महोत्सव खरीफ-2023 का जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारम्भ

Spread the love

रूद्रपुर। कलेक्ट्रेट में आयोजित ’’कृषक महोत्सव खरीफ-2023’’ का जिलाधिकारी युगल किशोर पंत व किसानों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तीन किसान रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जो 24 अप्रैल से 03 मई तक जनपद के सभी न्याय पंचायतों में जाकर किसानों को कृषि से सम्बन्धित विभन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायेगी। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायें गये स्टालों को निरीक्षण किया एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित स्थानीय उत्पाद भी खरीदे। उन्होने कहा कि हमारा जनपद कृषि प्रधान जनपद है और यहां के कृषक में विभिन्न फसलों का अच्छा उत्पाद भी करते है।

 जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की जानकारी के उद्देश्य से कृषक गोष्टी का भी आयोजन किया गया है व विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाये गये है। उन्होने कहा कि जनपद में सीमित भूमि में अच्छी तकनीक, उन्नतशील बीजों का प्रयोग करकें कम लागत में अधिक पैदावार हो और सकल आय में  बढ़ोतरी हो इस ओर सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से इस योजना को आगे बढ़ा रही है। उन्होने कहा कि जो किसान आज यहां आये है वे यहा पर लगाये गये स्टालों से नई-नई तकनीकि जानकारी व नई कृषि यंत्रों की जानकारी अवश्य लें। उन्होने कहा कि गोष्टी में कृषि, पशु पालन, उद्यान व कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नई-नई तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है जिससे कृषक नई तकनीक का प्रयोग कर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते है। गोष्टि में मोटे अनाज का उत्पादन करने व स्वास्थ्य के लिये उसके फायदों के बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है। किसानों ने भी फसलों में लगने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव व उत्पादन बढ़ाने आदि की जानकारी विशेषज्ञों एवं विभागों से प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, किसान, अरूण कुमार शर्मा, ठा0 जगदीश सिंह, अनिल दीप महल, सुरेश सिंह राणा, किशन सिंह, जीत सिंह, धर्म सिंह, राकेश, रामचरन सिंह, सतनाम सिंह, दीपा देवी भगवान सिंह, राम भरोसे, गुरविन्दर सिंह, कुलदीप सिंह, सुनीता देवी, सत्यवती, राजवती, कमला देवी, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कृषक उपस्थित थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी