कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Spread the love

रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का डीडी चौक पर पुतला फूंका। सीपी शर्मा ने कहा कि बागेश्वर के हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष और बजरंग दल के पूर्व नगर अध्यक्ष ने देवभूमि को कलंकित किया है। ऐसे लोगों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।

 कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बागेश्वर के हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष और पूर्व नगर अध्यक्ष ने एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, यह बेहद शर्मनाक घटना है जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है यहां भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना के बाद भाजपा के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे की पोल खुल गई है। भाजपा का गिरगिट चरित्र और महिला विरोधी चेहरा पूरे देश के सामने नग्न हो चुका है।उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। कहा कि इससे पहले भी भाजपा के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद, कुलदीप सेंगर, भाजपा के संगठन महामंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक महेश नेगी, सुरेश राठौर और पूर्व मंत्री बंशीधर भगत पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे। इससे साफ है कि भाजपा नेता महिलाओं के सम्मान के प्रति कितनी सजग है। कहा मणिपुर में युवती को नग्न कर घुमाने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया। भाजपा सरकारों ने हमेशा दोषियों को बचाने का कार्य किया है। संजय कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ महिलाओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बावजूद राज्य सरकार के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उत्तराखंड की बेटी अंकिता को आज तक इंसाफ नहीं मिला है। कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं का शोषण और अपमान हो रहा है।महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि बागेश्वर के दोषी नेताओं के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए।इस मौके पर हरीश पनेरू ममता रानी, सौरभ चिलाना, संदीप चीमा, सुनील आर्य, अर्जुन विश्वास, सलीम खान, उमा सरकार, बेबी सिकंदर, सुरेश यादव, दिलशाद, सपना गिल, छत्रपाल, अबरार अहमद, परवेज कुरैशी, हरिराम राजपूत, गोपाल यादव, सुनील राठौर, भूपेन्द्र, दीपक चराया, फरीद मंसूरी, मोहन कुमार, आसिम पाशा, गोपाल भसीन, ओमप्रकाश गंगवार, लोकेश यादव, जयदीप, शुभम रस्तोगी, विनोद, रामभरोसे, जमील अहमद, फुदेना साहनी, मान सिंह,  शिवपद सरकार,  विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार