रोडवेज बस में तबियत बिगड़ने से महिला की मौत

रुद्रपुर । हरिद्वार से गंगोलीहाट जा रही महिला की उत्तराखंड परिवहन निगम बस में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गयी। सूचना पर सिडकुल पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पहुंचे। उन्होंने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम उत्तराखंड रोडवेज की बस संख्या यूके 04-1673 के चालक केवल सिंह निवासी कुंडा काशीपुर व परिचालक राजीव निवासी सितारगंज ने सूचना दी कि बस में हरिद्वार से 60 वर्षीय गोमती देवी निवासी ग्राम खीरमांदे पिथौरागढ़ को उनके दामाद राजवीर गाड़ी में ड्राइवर की पीछे वाली सीट पर बैठा कर गए। गोमती देवी के बगल वाली सीट पर गणेश सिंह व राकेश यादव बैठे थे। गोमती देवी को काशीपुर से पहले उल्टियां हुई। रोडवेज परिचालक की सूचना पर महिला को बस सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर ले जाया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा गाड़ी में ही आकर महिला को देखा। बताया कि महिला की लगभग एक घंटा पहले ही मौत हो चुकी है। बाद में दोनों कर्मियों ने महिला को रुद्रपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतका की मौत की सूचना उनके के बेटे राजू को दी गई। उन्होंने बताया कि दामाद व पुत्री भी पहुंच गए। मौत का कारण जानने को शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। सूचना पर मृतका का बेटा भी पहुंच गया। महिला लड़की के घर से गांव जा रही थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान