कांग्रेस  प्रदेश  अध्यक्ष ने जारी किया ‘मेरा घर,राहुल गांधी का घर’ पोस्टर

Spread the love

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सियासी हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने चहेतों के बैंक ऋणों को बट्टðे खाते में डालकर बैंकों का नुकसान कर रही है। माहरा ने कहा कि बट्ट खाते में डाले गए 28 खातेदारों में एक विजय माल्या को छोड़कर बाकी 27 ऐसे ऋण धारक गुजरात राज्य हैं। माहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश की गरीब जनता का धन लूटने वालों को संरक्षण देने का काम कर रही है। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी की ओर से मेरा घर, राहुल गांधी का घर पोस्टर जारी किया गया। दरअसल लोक सभा से राहुल गांधी के निष्कासन के बाद उन्हें नई दिल्ली में आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश जारी किया गया है। विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस ने देशभर में यह पोस्टर जारी किया है। मोदी उपनाम पर दिए एक बयान पर राहुल गांधी को दो साल की सजा और उसके बाद लोकसभा से उनके निष्कासन के मुद्दे को अब कांग्रेस जनता के बीच में लेकर जाएगी। इसके तहत पार्टी ने पूरे अप्रैल में अलग-अलग कार्यक्रम तय किए हैं। इसके साथ ही पार्टी भाजपा नेताओं के नफरती भाषणों के पुराने वीडियो ढूंढकर उनके आधार पर विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज कराएगी। इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से प्रदेशभर में शुक्रवार को जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में प्रेस वार्ता की गई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज भाजपा जिस तरीके से राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है, वह निंदनीय है। क्या भाजपा नेता भूल गए हैं कि उन्होंने संसद में पं- नेहरू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। एक महिला सांसद एवं पूर्व मंत्री को सूर्पनखा तक कहा गया। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को जर्सी गाय और राहुल गांधी जर्सी गाय का बछड़ा तक कहा गया। माहरा ने कहा कि पीसीसी के अनुषांगिक संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभाग लोकतंत्र को बचाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान चलाएंगे, जो एक से 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को पोस्टकार्ड लिखे जाएंगे, जिनमें उन्हें जनता की तकलीफों के साथ महिलाओं और युवाओं पर हुए अत्याचारों से अवगत कराया जाएगा। आठ अप्रैल से प्रदेश कांग्रेस भाजपा के उन नेताओं के विरुद्ध विभिन्न थानों में लिखित शिकायत दर्ज कराएगी, जिन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इसके बाद 25 से 30 अप्रैल के बीच एक बड़ी रैली देहरादून में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मथुरा दत्त जोशी, लक्ष्मी अग्रवाल, जसविंदर गोगी, अमरजीत सिंह और गोदावरी थापली भी मौजूद रहीं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी