कांग्रेस विधायक बेहड़ का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट
छोटे पुत्र सौरभ ने पिता के लिए दी किडनी
रूद्रपुर/किच्छा। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ का आज दिल्ली में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। रूद्रपुर किच्छा समेत कई स्थानों पर बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर, गुरूद्वारों में प्रार्थना की गयी। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने मजारों पर दुआ मांगी। जिला मुख्यालय रूद्रपुर में व्यापारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया। जिसमे भरी संख्या में व्यापारियों व कांग्रेसजनो ने भाग लेकर हवन कुंड में आहुतियां अर्पित की। रुद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ का गुरूवार को दिल्ली में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। जो सफल रहा है। उनके छोटे पुत्र सौरभ बेहड़ ने उन्हें किडनी डोनेट की।




