कांवरियों के लौटने से शिवमय हुआ माहौल,गाजे बाजों के साथ जोरदार स्वागत पंडाल में कांवरियों का लगा मेला: हर तरफ गूंज रहे बम बम भोले के जयकारे

Spread the love

रुद्रपुर। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर लौट रहे सैकड़ों शिव भक्त कांवड़ियों द्वारा महाकाल के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजयमान हो गया। बाबा भक्तों ने जगह-जगह पांडाल लगाकर कांवड़ियों का बाबा भक्त फूल मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सर्तक है। पुलिस के जवान जगह-जगह मार्गों पर तैनात होकर कांवड़ियों पर नजर रखे हुए हैं।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवरियों के लौटने से वातावरण शिवमय हो गया है। शिव कांवरियों का काशीपुर रोड पर जगह जगह बम भोले के जयकारों और गाजे बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जगह जगह कांवरियों के लिए लगाए गए स्वागत शिविरों में कल शाम से ही रौनक नजर आयी। सुबह दिन चढ़ने के साथ ही कांवरियों का रैला भी बढ़ता गया। हर तरफ बम भोले की गूंज सुनाई देने लगी। कांवरियों के लौटने का सिलसिला वैसे तो दो दिन पहले से ही शुरू हो गया था। दूर दराज के कांवरियों के बाद कल शाम से रूद्रपुर और आस पास के क्षेत्रा के कांवरियों के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया। बड़ी संख्या में कांवरियों के लौटने से पूरा हाईवे भगवा रंग से सराबोर नजर आ रहा है। बच्चे, जवान बूढ़े से लेकर लेकर महिलाएं भी बड़ी संख्या में हरिद्वार से कांवर लेकर लौट रहे हैं। काशीपुर रोड पर जगह जगह कांवरियों के लिए स्वागत शिविर लगाये गये हैं जिनमें कांवरियों के विश्राम, स्नान और उनके भोजन आदि की व्यवस्था की गयी हैं। काशीपुर रोड पर गत वर्षो की भांति इस बार भी कांवरियों के लिए विशाल भंडारा आयोजित किया है। दो दिवसीय भंडारे में कांवरियों के विश्राम, नहाने धोने, भोजन आदि की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। जिसमें बड़ी संख्या में कांवरिये पहुंचने शुरू हो गये। कांवरियों का यहां पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान और कांवरियों के लिए जलपान, भण्डारा एवं विश्राम के साथ साथ डीजे की व्यवस्था भी की गयी है। साथ ही कांवरियों के भत्तिफ रस में सराबोर करने के लिए कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। भंडारे में मिस्ठी म्यूजिकल ग्रुप के रिन्कू खेड़ा व कलाकारों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई कलाकारों ने कांवरियो और श्रद्धालुओं को नृत्य और झुमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कांवरियों के लिए लंगर के साथ ही फल, जूस आदि की सेवा भी लगातार चलती रही। इस मौके पर बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान समाज सेवी एडवोकेट राकेश कालड़ा, परम पाल सुखीजा, सुरेन्द्र तनेजा, विधायक शिव अरोरा, बलवीर सुखीजा, शिवांश सुखीजा, मोहित सुखीजा, कपीस सुखीजा,अमित गुम्बर, महेंद्र गाबा, सुशील गावा सहित तमाम लोगों ने गाजे बाजों के साथ मल्यार्पण कर कांवरियों का स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंडल महामंत्राी मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, प्रीत चिलाना, जगदीश चन्द्र, प्रदीप शुक्ला, संजना,धमीजा,नन्हे राठौर, शुभ,गुम्बर, अक्षय, गुम्बर, विनीता , बिजेन्दर मित्तल, अमित मित्तल, अनमोल कालरा, रीना सुखीजा, शांभवी सुखीजा दिव्या कालरा, ऋतु कालरा, लक्ष कालरा आदि भी स्वागत और सेवा में जुटे रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी