कार खड़ी करने को लेकर मारपीट, फायरिंग पर भगदड़

Spread the love

कार खड़ी करने को लेकर मारपीट, फायरिंग पर भगदड़

पुलिस ने फायरिंग मामले में किया मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। बारात घर के पास दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दुकान में घुसकर वाहन डीलर से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।  शांति कालोनी निवासी अभय चौहान पुत्र प्रमोद चौहान  ने पुलिस को बताया कि वह चौकी आवास विकास क्षेत्र एक  बारात घर के पास पुरानी गाडिय़ां खरीदने व बेचने का कार्य करता है। 28 फरवरी की शाम  वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी दुकान पर आये एक ग्राहक ने अपनी गाड़ी दुकान के सामने खड़ी कर दी और वह दुकान के अन्दर आ गया। आरोप है कि उसके अन्दर आने के कुछ देर बाद ही पड़ोस में रहने वाला एक व्यत्तिफ़ उसकी दुकान में घुस आया और दुकान में बैठे ग्राहक के साथ गाली गलौच करने लगा। उसके समझाने पर उक्त व्यक्ति उसके साथ धक्का मुक्की करने लगा। बताया कि  किसी तरह उसे बमुश्किल शान्त कराया । जिसके बाद वह दुकान से बाहर चला गया और यह कहते हुए चला गया अगर आज के बाद दोबारा गाड़ी खड़ी कराई तो गोली मार दूंगा। पीडि़त के मुताबिक कुछ देर बाद वह व्यक्ति दोबारा उसकी दुकान पर दो अन्य व्यक्तियों आकाश गाबा और सन्नी गाबा के साथ आकर उसके साथ मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद मामला शान्त होने पर सन्नी गाबा, प्रांजल गाबा और उनके साथ कुछ अन्य 7 से 8 लोग वहां आ गए और दोबारा मारपीट करने लगे।  आरोप है कि इतने मे प्रांजल ने अपने लाईसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिस पर वह बमुश्किल अपनी जान बचाकर वहां से भागा।

सरेआम हुई फायरिंग की इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरोपी युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए है एवम 307,147,148,323, 504,506,452, 30 आर्म एक्ट 34 IPC की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी प्रेषित कर दी है। जिले के तेजतर्रार एसएसपी मंजूनाथ टीसी के सक्त रुख को देखते हुए पुलिस और एसओजी ने बीते देर रात ही गोली चलाने वाले युवक प्रांजल बाबा को गिरफ्तार कर लिया है,वही इस पूरे मामले में नामजद दूसरा आरोपी सन्नी सहित लगभग 6 लोग अभी फरार चल रहे है….फिलहाल फरार आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीम कई स्थानों पर दबिश दे रही है…हम आपको बता दें  इस पूरे मामले को भी एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने काफी गंभीरता से लिया है और उम्मीद है कि जल्द ही इस पूरे मामले में फरार चल रहा अन्य आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में होगा।  ट्रांजिट कैंप के निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी