कार सवार हमलावरों ने टैक्सी चालक पर किया हमला जान बचाकर भागा चालक,गाड़ी में तोड़फोड़ पुलिस ने शुरू की हमलावरों की तलाश

Spread the love

रुद्रपुर। गांधी पार्क में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में गाड़ी बुक कर लाना चालक को महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि गाडी का दरवाजा खोलने को लेकर कार सवार और गाड़ी चालक में विवाद हो गया। बस क्या था कार सवारों ने चालक पर कातिलाना हमला बोल दिया और जान बचाकर भागे चालक के बाद हमलावरों ने धारदार हथियार से गाड़ी पर हमला कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और ह तलवारों की तलाश शुरू कर दी है। युवकों के इस हमले ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया।

बताते चले कि शुक्रवार को गांधी पार्क में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर हरबोला मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी ग्राम प्रधान डूंगर सिंह प्रतिनिधियों को टाटा सूमो बुक कर लेकर आए थे। शाम साढ़े सात बजे के करीब कार्यक्रम की समाप्ति के बाद डीडी चौक पर जैसे ही प्रधान ने टाटा सूमो गाड़ी का दरवाजा खोला। अचानक सामने से आ रही कार दरवाजे से भिंड गई और कार व गाडी दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। बस क्या था कि भिड़ंत को लेकर कार सवार व गाड़ी चालक में पहले तीखी नोकझोंक हो गई और चालक ने कार की क्षतिपूर्ति देने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाने का प्रयास किया। मगर कार सवारों ने चालक से हाथापाई शुरू कर दी। आरोप था कि कार सवारों ने धारदार हथियार निकालकर चालक पर हमला कर दिया। जिसमें चालक जख्मी होने के बाद मौके से जान बचाकर भाग निकला। आरोप था कि हमलावरों ने काफी दूर तक चालक का पीछा किया और असफल होने पर दोबारा वापस आकर चालक की गाड़ी पर धारदार हथियार से जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। नैनीताल हाईवे पर हुई गुंडई के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मुक्तेश्वर के प्रधान ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी पंकज मेहर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। हाईवे पर हुई इ स दुस्साहिक वारदात ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया और मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। प्रधान द्वारा तहरीर देने के बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी