काला जादू करने वाला पिता ही निकला अपनी बेटियों का कातिल पुलिस ने डबल मर्डर का किया खुलासा 

Spread the love

काला जादू करने वाला पिता ही निकला अपनी बेटियों का कातिल पुलिस ने डबल मर्डर का किया खुलासा
काशीपुर। दिनांक 25.11.2023 को कोतवाली काशीपुर पर सूचना प्राप्त हुयी कि खालिक कॉलोनी काशीपुर में अली हसन उर्फ सूरज पुत्र अहमद हसन निवासी मौ० खालिक कालोनी थाना  काशीपुर  जनपद उधम सिंह नगर के घर में दो सगी बहनों की लाश पड़ी है कि सूचना पर मैं प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौके पर पहुंचा तो देखा कि अली हसन उपरोक्त के घर के अंदर दो अलग-अलग चारपाइयों पर उसकी पुत्रियां फरीन उम्र 19 वर्ष व यासमीन उम्र 11 वर्ष के शव विक्षिप्त अवस्था में चादरों से ढक कर रखे थे व शवों से दुर्गंध आ रही थी मौके पर शवों क पंचायत नामा की कार्यवाही कर शवों को पोस्ट मार्टम हेतु भेजा गया घटना स्थल से उच्चाधिकारी गणों को सूचित किया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो आस-पास के लोगों के द्वारा बताया गया कि अली हसन के परिवार का कोई भी सदस्य विगत 3-4 दिनों से घरों से बाहर नहीं आया है तथा इनके घर से चीखने चिल्लानें की आवाजें आ रही थी तथा यह भी बात प्रकाश में आयी कि अली हसन उर्फ सूरज तथा उसका परिवार तंत्र-मंत्र पर काफी विश्वास रखता है अली हसन के परिजनों ने बताया कि उनके घर पर किसी बाहरी हवा एंव चुड़ैल का साया है जिसनें उसकी दोनों बेटियों फरीन और यासमीन को अपनी पकड़ में ले रखा है। उनके शरीर से तात्रिक विद्या के माध्यम से चुड़ैल / ऊपरी हवा के साये का बाहर निकालने के लिये अली हसन अपनी दोनों बेटियों को भूखा-प्यासा रख कर तरह-तरह की यातनाएं दे रहा था तथा अली हसन ने अपने परिवार के साथ मिलकर उपचार के नाम पर मारपीट कर फरीन व यासमीन की मृत्यु कारित कर दी गयी ।
चौकी प्रभारी उ.नि. सुनील सुतेड़ी की जुबानी सूचना के बयान गवाहान व आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर थाना हाजा पर एफआईआर नम्बर 592/2023 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना प्रकाश में आया कि अली हसन उपरोक्त के द्वारा अपने परिवार के साथ मिलकर अपने घर की उपरी हवा के साये को निकालनें के लिये अपनी पुत्रियों फरीन एंव यासमीन को तरह-तरह की यातनाएँ देकर मृत्यु कारित कर दी गयी अली हसन के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने पर आज दिनांक को उससे आज थाना कार्यालय पर विश्वास में लेकर विस्तृत पूछताछ की गयी तो अभियुक्त अली हसन के द्वारा अपनी पुत्रियों फरीन और यासमीन पर काफी दिनों से बाहरी हवा / चुड़ैल का साया होने व उनके द्वारा अजीबों-गरीब हरकतें करने के कारण खुद ही तांत्रिक विद्या द्वारा उनके शरीर से उपरी हवा / चुड़ैल का साया निकालने के लिये उन्हें कई दिनों से भूखा प्यासा रखकर तरह-तरह की शारीरिक व मानसिक यातनाएँ देकर उनकी हत्या करने की बात कबूल की जिस पर अभियुक्त अली हसन को नियमानुसार कारण गिरफतारी से अवगत कराकर अन्तर्गत धारा 302 भादवि में गिरफतार किया गया परिवार के अन्य सदस्यों 1-हुसैन जहाँ पत्नी 2 फरमान पुत्र 3- मौ० रिजवान पुत्र 4-अरमान पुत्र 5-साईन पुत्री की मानसिक स्थिति सही न होने के कारण पुलिस द्वारा उक्त परिजनों का मानसिक उपचार कराने हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती कराया गया है जहाँ परिवार के लोग इलाजरत है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप