बेखौफ चोरों ने तोड़े ब्यूटी पार्लर के ताले  हजारों की नगदी और जेवर किए पार

रूद्रपुर। रूद्रपुर में बेखैफ चोरों का आतंक बढ़ गया है। अज्ञात चोरों ने श्याम टाकीज रोड़ पर दर्पण कार्यालय के सामने सीक्रेट ब्यूटी पार्लर शॉप की दुकान सहित तीन दुकानों के ताले तोड़ दिये। बेखौफ चोर ब्यूटी पार्लर के गल्ले में रखी हजारों की नगदी तथा जेवर चोरी कर ले गये। जबकि साथ दो दुकानों में भी चोरों ने ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोर गल्ले तक नहीं पहुंच पाये। मामले की सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीमा बोहरा, कां. पंकज सजवाण मौके पर पहुंचे और  घटनास्थल का निरीक्षण कर तीनों दुकान स्वामियों से मामले की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखा। ब्यूटी पार्लर स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

जानकारी के अनुसार श्याम टाकीज रोड़ पर सीक्रेट ब्यूटी पार्लर की स्वामिनी श्वेता आर्या पुत्री स्व. मोहन राम आर्या निवासी ग्राम फुलसुंगी ने बताया कि उसने गत रात्रि करीब 9 बजे दुकान बंद की थी। सोमवार प्रातः लगभग 10 बजे रोज की तरह दुकान खोलने आई तो देखा शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। जब उसने भीतर झांका तो कांच का दरवाजा फर्श पर टूटा दिखाई दिया। उसने बताया दुकान के अन्दर पहुंची तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। गल्ला भी खुला था जिसमें रखे करीब 50 हजार रूपये नगद तथा कान के दो सोने के झुमके व दो अंगूठी जिनकी कीमत करीब 60 हजार है अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। वहीं पड़ोस की दुकान कालड़ा ट्रेडर्स के स्वामी अशोक कालड़ा ने बताया कि प्रातः जब दुकान खेलने आये तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले। भीतर जाकर देखा तो अज्ञात चोरों द्वारा गल्ला तोड़ने की कोशिश की गई थी लेकिन सेंटर लॉक नहीं तोड़ पाये। जिससे गल्ले में रखी नगदी सुरक्षित बच गई। वहीं पड़ोस में ही स्थित मनीष पाहवा की दुकान पाहवा इलेक्ट्रिकल्स में भी चोरों ने ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया चोरों ने दुकान का बैटरा बाहर निकाल लिया था लेकिन उसे बाहर ही छोड़ गये। सूचना पर आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आवास विकास चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीमा बोहरा ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य नशा करने वाले लोगों का हो सकता है। क्योंकि ब्यूटी पार्लर शॉप से सिर्फ गल्ले से ही सामान चोरी किया गया है। जबकि दुकान में इस्तेमाल होने वाले कीमती सामान को चोर नहीं ले गये हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखने के बाद मामले की शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा। आवास विकास के मुख्य मार्ग श्याम टाकीज रोड़पर दो दुकानों के ताले टूटने की घटना से लोगों में भारी रोष देखा गया।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी