कालोनाइजर के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित गार्डन सिटी के कॉलोनी वासियों ने कालोनाइजर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने कालोनाइजर पर आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलोनी में प्लाट लेने से पहले उन्हें मूलभूत सविधाएं देना का समझौता हुआ था। सुविधाएं नहीं मिलने के विरोध में कॉलोनीवासियों ने समझौते के मुताबिक मांगों को पूरा करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को धरने पर बैठे कॉलोनीवासियों ने बताया कि एक प्राइवेट कंपनी के कुछ समय पूर्व किच्छा रोड के पास एक कॉलोनी काटी थी। काटी गयी गार्डन सिटी कॉलोनी में कालोनाइजर ने प्लाट बेचते समय खरीदारों को सिंगल गेटेड सोसाइटी, कॉलोनी में अपनी चारों तरफ चहारदीवारी, मन्दिर/सत्संग भवन, नाली तथा सीवरेज का निर्माण, कम्युनिटी हाल, पीने का पानी, रनिंग वाटर सुविधा, पानी की टंकी, पार्क, 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था देने का वादा किया था। लेकिन उक्त सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति कर धोखा किया गया है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यहां अमरदीप चौधरी, अमित यादव, मुकेश तेजपाल, सोनम सिंह नेगी, डी के सक्सेना, जगदीश सिंह, दीपक कक्कड़, कुलवंत सिंह,शिवम कुमार गुप्ता, कृष्णदत्त शर्मा, अतुल कुमार तिवारी, चंदन कुमार, विपिन चौहान, रजनी शर्मा, मुनेश चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी