किशोर से कुकर्म के आरोपी को 20 साल की जेल  40 हजार जुर्माना भी लगाया 

Spread the love

रुद्रपुर। किशोर से कुकर्म के आरोपित को पॉक्सो न्यायाधीश ने 20 वर्ष कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। उन्होंने राज्य सरकार को भी चार लाख रुपया पीड़ित के परिवार को देने के निर्देश दिये है। 6 दिसंबर 2021 को 13 वर्षीय नाबालिग वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। रात को जब वह घर नही आया तो स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नही चला तो स्वजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात्रि दस बजे अचानक की किशोर अपने घर वापस पहुंच गया। उसकी माँ के पूछने पर उसने बताया कि हीरा सिंह निवासी गांव राजीव नगर थाना झनकईयां खटीमा उसे कुछ खिलाने के बहाने अपने साथ ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। सूचना पर पुलिस ने रात ही मुकदमा दर्ज कर 7 दिसंबर को हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विकास गुप्ता ने पीड़ित पक्ष की पैरवी करते हुए सात गवाह पेश किए। गवाहों को सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद पॉक्सो न्यायाधीश अश्वनी गौड़ ने आरोपित हीरा सिंह को 20 वर्ष कठोर कारावास व 40 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। उन्होंने जुर्माने की धनराशि पीड़ित परिवार को देने के साथ ही राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार