हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान रोजगार मेले में सिडकुल की 14 कंपनियों द्वारा 530 पदों के लिए साक्षात्कार शुरू किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन व सेवायोजन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सरकार जहां एक ओर सरकारी भर्तियों में तेजी लाकर युवाओं को रोजगार दे रही है तो वही निजी क्षेत्रों में भी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार के पूरे अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कंपनियों से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं जिससे कि कोई भी युवा बेरोजगार न रहे। रोजगार मेले में सिडकुल की विभिन्न कंपनियों द्वारा स्थाई रोजगार के लिए लगभग ढाई हजार पदों पर नियुक्तियां दिए जाने के लिए रोजगार मेले में साक्षात्कार शुरू किए गए। सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह ने कहा कि सिडकुल की 16 कंपनियों द्वारा सैकड़ों युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है और सेवायोजन विभाग भी रोजगार मेले में लगातार साक्षात्कार से लेकर पंजीकरण की मॉनिटरिंग कर रहा है। इस मौके पर मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति भट्ट,भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर,प्रताप सिंह रेकवाल,मुकेश बेलवाल,सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला,कृपाल मेहरा,बसंत सनवाल, नीरज पंत आदि मौजूद रहे।




