केरल में ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म

Spread the love

केरल में ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म
केरल। केरल के एक ट्रांसजेंडर दंपती ने बुधवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे देश में इस तरह का पहला मामला माना जा रहा है। ट्रांस पार्टनर्स में से एक जिया पावल ने मीडिया को  बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन के जरिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे बच्चे का जन्म हुआ। पावल ने कहा कि बच्चे को जन्म देने वाले उसके साथी जहहद दोनों की सेहत ठीक है।
हालांकि, ट्रांस दंपती ने नवजात शिशु की लिंग पहचान प्रकट करने से इनकार कर दिया और कहा कि वे इसे अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। बता दें कि जिया पावल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि जाहद आठ महीने की गर्भवती थी दंपती ने कहा कि हमलोगों के मां और बाप बनने का सपना साकार हो गया है।। पावल और जहहाद पिछले तीन सालों से साथ हैं।
बता दें कि पेशे से नर्तकी जिया पावल ने इंस्टाग्राम पर चार फरवरी को घोषणा करते हुए कहा था कि उनके पार्टनर जहाद के गर्भ में आठ महीने का शिशु पल रहा है। पावल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि मेरा मां बनने और उसका पिता बनने का सपना अब पूरा होने वाला है। जहाद के गर्भ में आठ महीने का भ्रूण है… हमें यह पता चला है कि भारत में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के गर्भधारण का यह पहला मामला है। दरअसल, युगल बीते तीन साल से साथ रह रहा है और अपना लिंग बदलने के लिए हॉरमोन थेरेपी करा रहा था. हालांकि, जहाद पुरुष बनने वाले थे, लेकिन बच्चे की चाह में उन्होंने इस प्रक्रिया को रोक दिया।
पावल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय समाज में निरंतर डर के साए में जीता है। हम सभी चिंतित थे कि समाज क्या सोचेगा। ऐसे कई ट्रांसजेंडर लोग हैं जो माता-पिता बनना चाहते हैं। ऐसे कई ट्रांसजेंडर लोग हैं जिनका गर्भधारण संभव है, लेकिन वे आगे नहीं आ पाते हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी