कॉल गर्ल की डिमांड करने पर पर्यटकों की हुई धुनाई पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान

Spread the love

नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में चहल कदमी कर रहे पर्यटकों को पर्यटन गाइडों से कॉल गर्ल की मांग करना महंगा पड़ गया। गाइडों के विरोध जताने के बाद जब पर्यटक कॉल गर्ल दिलाने की जिद पर अड़े रहे तो गाइडों ने उनकी पिटाई कर दी। जिससे बीच राह जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत किया। बीच रहा झगड़ने पर चार लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गयी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर मल्लीताल क्षेत्र में कुछ युवक गाइडिंग कर रहे थे। इसी बीच लखनऊ के दो पर्यटकों के पहुंचने पर गाइडों ने उन्हें शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए निर्धारित पैकेज की जानकारी दी। मगर पर्यटक गाइडों से कॉल गर्ल की मांग करने लगे। गाइडों ने उन्हें शहर में इस तरह का कारोबार नहीं होने की जानकारी दी तो पर्यटक अभद्रता पर उतर आए। यह देख गाइडों का पारा चढ़ गया। उन्होंने दोनों पर्यटकों की जमकर धुनाई कर दी। हंगामा बढ़ा तो लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस पर्यटक और गाइडों को कोतवाली लेकर गयी। एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि बीच राह शांति भंग करने पर लखनऊ निवासी अफसार रजा, सागर, नैनीताल निवासी अमान और अयान के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी