कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ 25000 का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार                    

Spread the love
कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ 25000 का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

 रामनगर। कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपी 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश भी है।रविवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह ने बताया कि कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गर्जिया क्षेत्र में नरभक्षी बाघ को लेकर जागरूक अभियान चला रही थी इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख कर मौके से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 33 किलो अवैध गांजा बरामद किया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगत सिंह चौधरी निवासी रसिया महादेव थाना थैलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल बताया उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रामनगर कोतवाली में पूर्व में दो एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज थे जिसमें वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गयीं।कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।बताया कि आरोपी पर्वतीय क्षेत्रों से गांजा लाकर रामनगर में बेचने की फिराक में था।इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाल अरुण कुमार सैनी,एसएसआई अनीस अहमद, एसआई कश्मीर सिंह,एसआई मनोज़ सिंह अधिकारी, हेड कॉन्स्टेबल हेमंत सिंह,कॉस्टेबल विजेंद्र सिंह, कॉस्टेबल गगन भंडारी शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी