कोपनहेगन के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Spread the love

डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन के एक शॉपिंग मॉल में रविवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल होने की खबर है। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, एक 22 साल के आरोपी एक डैनिश युवक को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस इस वारदात को आंतकी घटना से जोड़कर जांच कर रही है।पुलिस शॉपिंग मॉल सहित पूरे कोपेनहेगन में तैनाती बढ़ा दी है।

यह घटना फील्ड्स शॉपिंग मॉल में रविवार की रात हुई। छुट्टी का दिन होने की वजह से काफी लोग मौजूद थे। इस दौरान अचानक फायरिंग और चीखने की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद भगदड़ मच गई और लोग बाहर की तरफ भागे। यह हमला इस साल की टूर डी फ्रांस साइकिलिंग प्रतियोगिता के कोपेनहेगन में शुरू होने के दो दिन बाद हुआ।

कोपेनहेगन पुलिस ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख सोरेन थॉमसन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित फिल्ड्स शॉपिंग मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 22 साल है और डेनमार्क का नागरिक है। थॉमसन ने बताया कि हमले में कई लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं।

सोरेन थॉमसन ने कहा कि घटना के पीछे आतंकी मंसूबे की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं। हम जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि उस व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर यह काम किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    बरेली कॉलेज में महासंग्राम चीफ प्रॉक्टर की ‘विवादित पोस्ट’ पर बवाल, इस्तीफा, हाथापाई और षड्यंत्र के आरोप

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को मर्यादा और अनुशासन की धज्जियां उड़ गईं। एक कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि कैंपस कुरुक्षेत्र-बन गया।…

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार