कोरोना सहायता समूह अब संकल्प फाण्डेशन के रूप में करेगा जरूरतमंदों की सेवा

Spread the love

रूद्रपुर। कोरोना महामारी के संकट काल में मरीजों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए बनाया गया ‘कोरोना सहायता समूह’ अब ‘संकल्प फाण्डेशन’ संस्था के रूप में समाजसेवा और जरूरतमंदों की सेवा के कार्यों को आगे बढ़ायेगा। सिटी क्लब में आयोजित शहर के बुद्धिजीवियों समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। तय किया गया कि चिकित्सा के साथ साथ अब जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा देकर उनका कैरियर संवारने के लिए भी संस्था तत्परता से काम करेगी। इसके साथ-साथ शहर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के साथ साथ शहर को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए भी संस्था की ओर से प्रयास किये जायेंगे।
बता दें कोरोना काल में शहर के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने कोरोना सहायता समूह के माध्यम से जरूरतमंदों की दिल खोलकर सेवा करके मिसाल पेश की थी। कोरोना सहायता समूह के कार्यों की चर्चा इस जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हुयी। मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्रियों ने भी कोरोना सहायता समूह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे एक मिसाल बताया था। महज दो चार लोगों ने इस समूह को शुरू करके सेवा कार्यों का आगाज किया था। जिसके के बाद करीब दो सौ से अधिक लोग इस समूह से जुड़कर कोरोना काल में मरीजों और जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे आये। समूह ने न सिर्फ लोगों को घर-घर पहुंचकर मदद पहुंचाई बल्कि अपने खर्च पर कोविड अस्पताल चलाकर मानवता की सेवा की।
कोरोना काल बीतने के बाद अब समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए बुद्धिजीवियों ने संस्था का नाम परिवर्तित करके इसे ‘संकल्प फाउण्डेशन’ का नाम दिया है। सिटी क्लब में आयोजित बैठक में समूह के सभी सहयोगियों से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। तय किया गया कि अब संकल्प फाउण्डेशन जरूरतमंदों को चिकित्सा के साथ साथ जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा भी देगी। जो भी इसका पात्र होगा उसे दिल्ली की संकल्प संस्था के सहयोग से कोचिंग कराई जायेगी। तय किया गया कि संस्था की बैठक हर माह पहले सोमवार को सिटी क्लब में होगी। जिसमें शहर के उत्थान एवं सामाजिक हित के मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संस्था शहर में जाम, स्वच्छता सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण के लिए भी काम करेगी।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी