किच्छा। कोतवाली पुलिस ने फर्ज निभाते हुए लावारिस मिली बच्ची को कुछ ही घंटों में उसके परिजनों से मिला दिया। कोतवाली पुलिस की तत्परता का बच्ची के पिता एवं नगर की जनता ने आभार जताया है।
घटनाक्रम के अनुसार एक छोटी बच्ची अपने घर से निकल कर नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंच गई ।उसे अकेला रोता देख लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली के एसआई राजेंद्र पंत एवं देवराज सिंह, बृजमोहन सिंह,महिला सिपाही रेखा आर्य मौके पर पहुंचे तथा छोटी बच्ची को अपने साथ लेकर बच्चे के परिजनों को खोजने का काम शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस ने नगर में लगी सीसीटीवी कैमरे की मदद से लावारिस बच्ची के घर से निकलने से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक पहुंचने की लोकेशन निकाल ली। उसी आधार पर कोतवाली पुलिस वार्ड नंबर 14 में स्थित बड़ी मस्जिद तक पहुंच गई पूछताछ में लावारिस मिली बच्ची के पिता वसीम का पता निकाल लिया तथा लावारिस बच्ची को उसके सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता ने एक लावारिस बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया। कोतवाली पुलिस की नगर की जनता भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए लावारिस मिली बच्ची के परिजनों ने आभार जताया है।




