गजब का चोर :  पहले घर में घुसकर बाथरूम में नहाया,  खिचड़ी बनाकर खाई फिर नकदी और जेवरात लेकर हुआ फुर्र  

Spread the love

हल्द्वानी।  शहर में शुरू का आतंक जारी है।आपने चोरी की कई कहानियां तो और खबरें तो सुनी और पढ़ी होगी। लेकिन हल्द्वानी में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे देख और सुनकर हर कोई हैरान है। आप भी इस खबर को पढ़कर आश्चर्यचकित हो जाएंगे। जहा चोरों ने पहले घर में घुसकर बाथरूम में नहाया इसके बाद खिचड़ी बनाकर खाई फिर घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। जब कालोनी के लोगो चोरी की खबर लगी तो पुलिस को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंची। घर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। आगे पढ़िए पूरी खबर…
जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर मल्ला, मुखानी निवासी लक्ष्मण सिंह अधिकारी एसबीआइ से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि पांच माह पहले 6 सितंबर को लक्ष्मण अपने बेटे से मिलने जमशेदपुर गए थे, तब से घर पर ताला लगा है। पड़ोसी ही उनके घर की देखरेख कर रहे थे। विगत 6 फरवरी को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना लक्ष्मण सिंह को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर मुखानी थानाध्यक्ष एसओ रमेश बोरा पुलिस टीम साथ मौके पर पहुंचे। घर का नजारा देख वो भी हैरान रह गए।
पड़ोसियों के अनुसार चोरों ने रातभर घर खंगाला है। घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है। गजब की बात यह है कि चोरों को किसी का डर नहीं था। रातभर घर में रहने के बाद घर के अंदर ही चोरों ने भगोने में खिचड़ी बनाई है। खिचड़ी खाने के बाद भगोना बैड पर रखा है। इतना ही नहीं इसके बाद सुबह बाथरूम में नहाया है। फिर लाखों के जेवर लेकर घर से निकले है।
एसओ रमेश बोरा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी