गांधी पार्क में मजदूर का शव मिलने से सनसनी

Spread the love

रुद्रपुर । गांधी पार्क में एक व्यक्ति का शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार आज रविवार प्रातः गांधी पार्क में टहल रहे लोगों को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी मिलते ही वहीं लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी मृतक को नहीं पहचान पाया। जिस पर पुलिस ने मृतक के पहने कपड़ों की तलाशी ली तो मृतक की जेब से निवास प्र्रमाण पत्र मिला। जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त बाग गुलशेर खां, तहसील सदर जिला पीलीभीत निवासी लगभग 45 वर्षीय बनवारी लाल पुत्र बालकराम के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी मामले से अवगत करा दिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक यहां मजदूरी करता था। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह गांधी पार्क में लेटा होगा जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी