गाय ने 6 पैर और दो पूछ वाले बछड़े को दिया जन्म

Spread the love

नानकमत्ता। हंसपुर खत्ता के जंगल में पशुपालक गुर्जर की गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया है, गाय के जन्मे बछड़े के 6 पैर और दो पूछ के अलावा दो मुत्राशय हैं। विचित्र गाय के बछड़े को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों ने भी जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र से लगे हंसपुर खत्ता में 15 फरवरी को गुर्जर गुलाम नवी पुत्र नूर आलम की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। गाय से जन्मे बछड़े की खास बात यह है कि गाय से जन्मे विचित्र बछड़े के 6 पैर और दो पूछ के अलावा मुत्राशय के 2 स्थान थे। हालांकि गाय का बछड़ा बिल्कुल स्वस्थ है, लेकिन बछड़े के विचित्र पैर और पूछ होने की खबर गांव में तेजी से फैल गई है। आसपास के गांव के लोग गुर्जर के घर जाकर गाय के बछड़े को जाकर देख रहे हैं। रंनसाली जंगल के बीट वाचर बग्गा सिंह ने भी गुर्जर के गाय के बछड़े की जानकारी ली है। पशुपालक गुर्जर ने बताया कि गाय के .जन्मे बच्चे को देखकर वह भी हैरान है। फिलहाल गाय का बच्चा स्वस्थ है। जिसे देखने के लिए तमाम ग्रामीण आ रहे हैं। गुर्जर ने बताया कि वह कई वर्षों से जंगल के खत्तो में रहकर गाय भैंस पालकर दूध बेच कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। खत्तो के जंगल में सैकड़ों गुर्जर पशुपालन का काम करते हैं जिनकी कमाई का मुख्य जरिया पशुपालन ही होता है। हालांकि अभी पशु विभाग के किसी अधिकारी ने गाय के विचित्र बछड़े के स्वास्थ्य की जांच नहीं की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी