गोदाम से सामान चोरी करते दुकान मालिक ने युवक पकड़ा
रुद्रपुर। दुकान से निकाले गये कर्मी को दुकान मालिक ने गोदाम से सामान चोरी करते रंगें हाथ पकड़ लिया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मालिक की तहरीर पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कवलजीत सिंह निवासी मेन मार्केट भगत सिंह चौक गल्ला मंडी रोड ने पुलिस को बताया कि गल्ला मंडी रोड पर बठला पंप एंड सेनेटरी स्टोर के नाम से है व गोदाम भूरारानी रोड पर है। उसके गोदाम से पिछले काफी समय सामान चोरी हो रहा। आरोप है कि दुकान पर सुभाष शील और उसके साथी असीम शील व अलोक काम करते। आरोप है कि तीनों पर शक हुआ। सुभाष शील को 3 माह पहले काम से निकाल दिया था। आरोप है कि 15 फरवरी की शाम उक्त तीनों लोग फिर उसके गोदाम में घुसकर चोरी कर सामान लेकर जा रहे थे। मौके पर रंगे हाथो पकडऩे कि कोशिश की, जिसमे सुभाष शील को पकड़ लिया व उसके साथी असीम शील, आलोैक भागने में कामयाब हो गयें। सुभाष शील को सामान सहित कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।




