गोलीकांड आरोपी की गिरफ्तारी का उठा मुद्दा बंगाली कल्याण समिति ने सौंपा ज्ञापन गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

रुद्रपुर:-शक्ति फार्म सितारगंज के कथावाचक एवं समिति के महानगर अध्यक्ष पर हुए गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाते हुए बंगाली कल्याण समिति ने एसएसपी को ज्ञापन सौपा। उन्होंने कहा कि छह जनवरी को कथावाचक की हत्या का प्रयास किया गया और जब फायर नहीं हुआ। तो हाथ पाई कर घायल कर दिया। आगाह किया कि यदि जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई। तो आंदोलन होगा।

बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी के साथ शिष्टमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचा और एसएसपी को संबोधित ज्ञापन दिया। उनका कहना था कि शक्ति फार्म सितारगंज में समिति के महानगर अध्यक्ष गुरु रामचंद्र राय पर छह जनवरी की सुबह बाइक सवार दो युवकों ने पिस्टल से गोली चलाई थी। गनीमत यह रही कि पिस्टल से फायर नहीं हुआ और हमलावरों ने महानगर अध्यक्ष पर हमला कर घायल कर दिया। बताया कि रामचंद्र एक कथावाचक है और धार्मिक एवं सामाजिक प्रवृत्ति के है। घटना से जहां परिवार भयभीत है। वहीं इलाके में दहशत का माहौल है,क्योकि इससे पहले भी दो बार महानगर अध्यक्ष एवं कथा वाचक पर हमला हो चुका है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आगाह किया कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है। तो बंगाली समुदाय वृहद आंदोलन करेगा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान