घर में चोरी करने घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या, खाली प्लाॅट में मिली लाश

Spread the love

हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र सनसनीखेज खबर सामने आयी है। जहां एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसे युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस दौरान मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां अगले दिन पुलिस को युवक की लाश मिली। जांच में जो बात सामने आयी उसने पुलिस को भी चैका दिया। पता चला कि युवक मुखानी के एक घर में चोरी के इरादे से घुसा था, जहां उसके पकड़कर जमकर पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफतार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मुखानी के लालडांट के पास उन्हें सूचना मिली की एक युवक की लाश मिली है। सूचना पर मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा और कालाढंूगी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसमें युवक की मौत के कारणों का सही पता चल सकेंगा। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू किया। घटना के आस-पास लोगों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान पूछताछ में पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक से पूछताछ की तो उसने जो कहानी बताई उससे पुलिस के भी होश उड़ गये। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम दिनेश मौर्य पुत्र महिपाल मौर्य निवासी सीबीगंज बरेली उत्तर प्रदेश बताया जो वर्तमान में प्रतापपुरम कालोनी लालडांट रोड मुखानी में रहता है।
आरोपी ने बताया कि मृतक युवक सुबह करीब 4.45 मिनट पर उसके कमरे का ताला तोड़कर उसके घर में आया। तभी उसके मकान मालिक ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आवेश में आकर उसे चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को जमकर पीट दिया। गंभीररूप से घायल युवक वहां से चलते हुए आकाश एनक्लेव के सामने खली प्लाॅट में लेट गया। जहां गंभीररूप से घायल होने और ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक युवक कहा का रहने वाला है और कौन है। इसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफकर लिया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी