घर में स्मैक बनाने की फैक्ट्री पुलिस ने दबिश कब्जे से पांच करोड़ की स्मैक, पावर और कट पाउडर बरामद 

Spread the love

बरेली, में फतेहगंज पश्चिमी में घर में स्मैक बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने दबिश देकर दो भाइयों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच करोड़ की स्मैक, पावर और कट पाउडर बरामद किया। तस्कर यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई प्रदेशों में स्मैक सप्लाई करते थे। कच्चा माल झारखंड से मंगवाते थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया दो भाई चला रहे थे स्मैक फैक्ट्री, पांच करोड़ की हेरोइन पकड़ी, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, मुंबई करते थे सप्लाई

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा के अनुसार मुखबिर की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस टीम ने मोहल्ला सराय नई बस्ती में दबिश दी तो पता चला वहा अवैध तरीके से स्मैक बनाने का गोरख धंधा बड़े ही जोर शोर पर चल रहा था, दविश के दौरान मौके से लोगो ने भागने की कोशिश की मगर पुलिस की टाइट फील्डिंग की वजह से आरोपी भाग नही सके। पुलिस टीम ने मोहल्ला सराय नई बस्ती निवासी नदीम और उसके भाई मोहसिन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने चार किलो 82 ग्राम स्मैक, एक किलो 800 ग्राम पावर पाउडर व 12 किलो 200 ग्राम कट पाउडर बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि नदीम उर्फ मुन्ना अपने घर में स्मैक बनाता था। कच्चा माल अफीम पाउडर झारखंड से मंगवाते थे। पावर पाउडर और कट पाउडर का इस्तेमाल कर डेली की शक्ल में पैकिंग बनाते थे। और पुड़िया बनाकर पॉलीथीन में रखकर मिलक, रामपुर, काशीपुर, उत्तराखंड, दिल्ली पंजाब में अपने भाई मोहसिन के सहयोग से सप्लाई करते थे। तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि वह झारखंड में किससे स्मैक मंगवाते थे। नदीम के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज थाने में पांच मुकदमे दर्ज है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी