चाकू से  हमला कर पत्नी  की  हत्या करने वाले पति को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार  किया

Spread the love
चाकू से  हमला कर पत्नी  की  हत्या करने वाले पति को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार  किया
किच्छा। मायके में रह रही पत्नी पर चाकू से तावड़ तोड़  हमला कर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने 24 घंटे से पूर्व हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए सी ओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम नूरपुर गोकुल नगर में पति से अनवन के चलते मायके में रह रही फरजाना पुत्री सद्दीक मियां को उसके पति  रिजवान ने बीते दिवस ससुराल पहुंच कर चाकू से तावड़ तोड़ जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था तथा मौके से फरार हो गया था।शोर शराबा होने पर खून से लथपथ पड़ी फरजाना को परिजनों एवं पड़ोसियों ने सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई सद्दाम की तहरीर पर  हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी पति की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलवार को मजार के पास से हत्यारे पति रिजवान को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। वहीं हत्यारे पति रिजवान ने 22 जनवरी की रात को एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया था जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिजवान के विरुद्ध धारा 307 के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया है तथा हमलावर की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर  दोनों घटना में प्रयुक्त दोनों चाकू बरामद कर लिए हैं। हत्यारे पति रिजवान को कड़ी सुरक्षा में न्यायालय भेजा गया है। सी ओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 30 दिसंबर 2019 को नूरपुर गोकुलनगर निवासी फरजाना का विवाह शीशगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी बंडिया किच्छा ऊधमसिंह नगर के रिजवान पुत्र शराफत अली के साथ हुआ था परन्तु रिजवान द्वारा नशा कर फरजाना के साथ मारपीट करना से तग आकर परिजन फरजाना को मायके ले आए थे तब से वह मायके में ही रह रहीं थीं कि बीते दिवस रिजवान ने उक्त घटना को अंजाम दे दिया।पुलिस टीम में कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एस आई राजेंद्र पंत,का0 बृज मोहन सिंह, भगवंत सिंह, संजय कुमार आदि थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी