खटीमा। झनकट निवासी हंसा बसेड़ा पत्नी जगदीश बसेड़ा द्वारा बीते मंगलवार को उनके घर से मंगलसूत्र डेढ तोला, चोकर आधा तोला, कान के झुमके डेढ़ तोले, चार आने की टॉप्स, एक तोले की नथ, मांग टीका 10 ग्राम, अंगूठी 6 आना व 50 हजार नगदी चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ खटीमा थाने में बुधवार को तहरीर दिया था, जिस संबंध में अज्ञात के खिलाफ थाना में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश के क्रम में तथा खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी बीर सिंह के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में अभियोग के तत्काल अनावरण, माल बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित किया गया। साथ ही गठित टीम द्वारा आसपास के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद ग्राम ग्रीन सिटी हल्दी मझोला निवासी कमलेश कुशवाहा पुत्र प्यारे लाल कुशवाहा को बृहस्पतिवार को पीलीभीत रोड टेढ़ा घाट पुलिया के पास से चोरी के जेवरात व नकदी के साथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज महर, उप निरीक्षक विजय बोहरा, उप निरीक्षक संतोष उप्रेती, कांस्टेबल भूपाल चंद, किशन आर्य, रमेश कुमार तथा प्रकाश भट्ट शामिल थे।




