रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश व उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार वारंटी की धरपकड़ अभियान में थाना कोतवाली के चौकी रम्पुरा पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
उप निरीक्षक अर्जुन गिरी चौकी प्रभारी रम्पुरा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार वारंटी इरशाद हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन निवासी प्रीत विहार कॉलोनी, लियाकत पुत्र शहजादे निवासी वार्ड नंबर 19 किच्छा बाईपास रोड साईं मंदिर के सामने बेकरी वाली गली रुद्रपुर, नवाब अली पुत्र मुन्नी अली निवासी वार्ड नंबर 4 रेशम रेशम बॉडी रम्पुरा थाना रुद्रपुर, कुंवर पाल पुत्र नोनी राम निवासी वार्ड नंबर 8 रम्पुरा थाना रुद्रपुर, छोटेलाल पुत्र रतनलाल निवासी वार्ड नंबर 8 रम्पुरा थाना रुद्रपुर, जागवती पत्नी मंगन लाल के निकट काली मंदिर रम्पुरा थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अर्जुन गिरी चौकी प्रभारी रम्पुरा, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, महेश राम, महेंद्र सिंह,अमित कुमार , महिला कांस्टेबल रेखा आदि शामिल थे।




