छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में रोडवेज चालक की मौत

Spread the love

छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में रोडवेज चालक की मौत
— परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
रुद्रपुर। रिश्तेदारी में शोक प्रकट करने गए रोडवेज चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है शव पर चोट के निशान भी हैं। परिजनों ने मृतक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजन मामले में तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को रोडवेज डिपो टनकपुर में चालक पद पर कार्यरत बिंदु खेड़ा रुद्रपुर निवासी 50 वर्षीय गुरचरण सिंह अपने किसी रिश्तेदार की मृत्यु हो जाने पर शोक प्रकट करने नानकमत्ता गए थे। वहां से वापस लौटते समय में वह पास के ग्राम भट्टा झनकट निवासी अपने परिचित कृपाल सिंह के यहाँ रात में रुक गया। परिजनों ने बताया कि सोमवार को कृपाल सिंह ने फ़ोन कर बताया कि गुरचरण सिंह छत से गिर गया है और चोटिल हो गया है। जिस पर गुरचरण सिंह का बेटा गांव पंहुचा। जहां उसके पिता एक कमरे में मृत पड़े हुए थे और उनके सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों के अनुसार कृपाल सिंह ने बताया कि गुरचरण सिंह रविवार को छत से गिर गया था। जबकि उसने उनके गिरने की सूचना सोमवार को दी। परिजनों ने मृतक की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने शव रुद्रपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और मामले की जाँच शुरू कर दी है। उधर परिजन भी मामले में तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी