छुट्टी के दिन ड्यूटी करने से गुस्‍से में आकर ड्राइवर ने कर दी अधिकारी के घर पर फायरिंग

Spread the love

छुट्टी के दिन ड्यूटी करने से गुस्‍से में आकर ड्राइवर ने कर दी अधिकारी के घर पर फायरिंग
पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया
बागेश्वर। मुख्य कृषि अधिकारी के आवास पर फायर झोंकने वाला उनका चालक ही निकला। वह अवकाश के दिन भी ड्यूटी से तनाव में था। जिसको लेकर दो दिन पूर्व फोन पर भी अधिकारी से उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि पांच फरवरी 2023 को वादी मुख्य कृषि अधिकारी सुघर सिंह वर्मा पुत्र स्व. दीनदयाल वर्मा स्थाई निवासी कानपुर रोड लखनऊ हाल स्थानीय आवास चौरासी की प्राथमिकी दी। चार फरवरी 2023 की रात उनके कमरे में उनका वाहन चालक उमेश सिंह कनवाल गया। उसने गालीगलौज की और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
आरोपित के विरुद्ध धारा 307 और 504 में मामला दर्ज किया गया। आरोपित 39 वर्ष का है। उसे मेहनरबूंगा के समीप समण ग्वल मंदिर पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा मय खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है।
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि मुख्य कृषि अधिकारी उसे अवकाश के दिन भी बुलाते थे। इससे वह अनावश्यक रूप से परेशान था। दो दिन पूर्व भी फोन पर अधिकारी से कहासुनी हुई थी। वह 2008 से कृषि विभाग का वाहन चला रहा है। उसने यह बताया कि तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया है। एसपी ने कहा कि आरोपित सरकारी वाहन चालक उमेश कनवाल पुत्र दीवान सिंह, निवासी ढूंगा-पाटली, जिला बागेश्वर की विवेचना उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह के सुपुर्द की गई है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। कृषि विभाग के आरोपित चालक के विरुद्ध 2019 में धारा 307, 323, 504, 506 और 2020 में 323, 504 और 506 के दो मुकदमे दर्ज थे। न्यायालय ने उसे सभी मामलों में बरी किया है। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील बहुगुणा, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी, तारा गढ़िया शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी