जनपद सीमा से लगी अंतरराष्ट्रीय नेपाल राष्ट्र की सीमा   माइक्रो आब्जर्वर मतदान के 72 घंटे पहले अपने-अपने क्षेत्रों में  रहेंगे तैनात जिला निर्वाचन ने मंडी सचिव कार्यालय में ली बैठक  

Spread the love

रूद्रपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने मंडी सचिव कार्यालय में बैठक लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग के एसओपी के अनुसार मंगलवार सांय 6 बजे से 19 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक जनपद सीमा से लगी अंतरराष्ट्रीय नेपाल राष्ट्र की सीमा को सील करने के निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति व्यवस्था रखने के लिये धारा 144 लगा दी गयी है। उन्होने निर्देश दिये कि निर्वाचन के सफल संचालन हेतु तैनात किये गये माइक्रो आब्जर्वर मतदान के 72 घंटे पहले अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगे व एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी एवं वीडियो निगरानी टीमें हर एक गतिविधियों की गहनता से निगरानी करेंगे तथा बैंकेट हॉल, बार आदि स्थानों पर पैनी नजर रखेगें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के मद्देनजर 17 की सायं  06 बजे से 19 अप्रैल तक जनपद में सभी मदिरा की दुकानें, बार पूर्णतः बंद रहेगें। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में  मतदान के 48 घंटे पूर्व सीआरपीसी की धारा 144 लागू रहेगी तथा जनसभाओं का आयोजन भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान पार्टियों को समय से अपने गंतव्य को प्रस्थान कराना व समय से बूथ पर पहुँचाना सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट  का दायित्व होगा। उन्होंने नोडल एमसीसी को निर्देश दिये कि वे मतदान के 48 घंटे पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र में तैनात माइक्रो आब्जर्वर, कैमरामैन, वेबकास्टिंग टीम से अनिवार्य रूप से संपर्क करना सुनिश्चित करेगें तथा सभी को हर स्तर पर अपेक्षित सहयोग प्रदान करेगें। उन्होने कहा कि मतदान दिवस से 48 घंटे पूर्व 17 अप्रैल को सांय 06 बजे से 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक जनपद में स्थित समस्त मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि मतदान के 72 घंटे पूर्व मदिरा की दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा एफएल-2 से निकासी व एफ एल-5 की बिक्री पर भी विशेष नजर रखी जाये। उन्होंने बॉर्डर एरिया पर मुस्तैदी से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिये। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, नोडल कार्मिक मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, अपर जिलाधिकारी नजूल पंकज उपाध्याय, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, सीओ निहारिका तोमर, एआरटीओ निखिल, आईटीवीपी के अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी