जयंती पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प 

Spread the love

रूद्रपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आवास विकास स्थित पटेल पार्क में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सरदार पटेल ने आजादी के बाद टुकड़ों में बनी 565 रियासतों को जोड़ कर एक अखंड भारत बनाया था।  सन् 1928 में ब्रिटिश सरकार ने गुजरात के बारदोली में किसानों पर 22 प्रतिशत लगान लगा दिया था। इस बात पर वल्लभभाई पटेल ने ब्रिटिशर्स के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। आंदोलन भी इतना बडा कि आखिरकार सरकार को ही झुकना पड़ा और लगान घटा कर 6.03 फीसद कर दिया गया। आंदोलन की सफलता से खुश होकर बारदोली की महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को सरदार नाम से सम्मानित किया। ठुकराल ने कहा सरदार पटेल ने देश को नई दिशा दी थी। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने की वजह से सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक अत्यंत गौरवपूर्ण स्थान पाया।  लौह पुरुष सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ,सुरेंद्र चौधरी, जयवीर सिंह गंगवार ,उत्तम दत्ता, मेवाराम गंगवार, गोपाल भसीन, मुन्नालाल ,अनिल राय , हरविंदर सिंह, राम सिंह गंगवार ,भूपेंद्र सैनी, सुनील आर्य ,सीपत सरकार, राजेश जगा, दर्शन अरोड़ा, भूपेंद्र कुमार, उमा सरकार, बाबू विश्वकर्मा, गोपाल यादव, विनोद कुमार, प्रशांत कपूर, सतीश राजपूत, रामप्रसाद, रोहतास पटेल ,नरेश उप्रेती ,मानसिंह, प्रेमचंद सिंह, मोनिका डाली ,राजू वर्मा ,बंटी कोली आदि दर्जनों नागरिक उपस्थित थे ।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार