पुलिस ने ली राष्ट्र की एकता, अखंडता,सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ

रुद्रपुर। मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती ,राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिला पुलिस ने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन रुद्रपुर में एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल रोड से अटरिया रोड होते हुए पुलिस लाईन तक मार्च पास्ट कर आम जनमानस को देश की एकता अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
मार्च फास्ट से पूर्व पुलिस लाइन में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। एसएसपी ने अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एसपी सिटी  मनोज कुमार कत्याल,सीओ सिटी, अनुषा बडोला,सीओ संचार आरडी मठपाल,सीओ बाजपुर भूपेंद्र भंडारी,सीओ ट्रैफिक तपेश कुमार चंद्र, इंस्पेक्टर रुद्रपुर विक्रम राठौर, थाना ट्रांजिट कैंप इंस्पेक्टर सुंदरम शर्मा, इंस्पेक्टर पंतनगर राजेंद्र डांगी, ट्रेफिक इंस्पेक्टर विजय विक्रम, सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए   सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात, 3 युवकों पर चोरी का आरोप; पुलिस…

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

      कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ…

    You Missed

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी