जी-20 की बैठक हुई शुरू, 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार चार एजेंडों पर करेंगे मंथन

Spread the love

रामनगर। जी-20 सीएसएआर की तीन दिवसीय समिट का आज बुधवार को दूसरा दिन है। बैठक शुरू हो गई है। 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार चार एजेंडों पर मंथन करेंगे। इसमें स्वास्थ्य भी एक अहम मुद्दा है। विशेषज्ञ बीमारी की रोकथाम और महामारी से बचाव को लेकर चिंतन करेंगे।
मंगलवार को वैज्ञानिकों का पंतनगर, रुद्रपुर से लेकर रामनगर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बुधवार को सुबह ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में कांफ्रेंस शुरू हुई। पहले एजेंडे में रोग नियंत्रण एवं महामारी से निपटने की बेहतर तैयारी के लिए ‘वन हेल्थ’ में अवसर पर मंथन होगा। दूसरे एजेंडे में विज्ञान से जुड़ी जानकारी सुलभ व निशुल्क, त्वरित तरीके से कैसे सभी तक पहुंचे, उस पर मंथन होगा।
तीसरे एजेंडे में विश्व स्तर के प्रयासों के बीच समन्वय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विविधता, समानता, समावेशन पर वैश्विक नीति विकसित करना शामिल है। इसके अलावा जो हमारा परंपरागत ज्ञान उसका उचित वैज्ञानिक सत्यापन कर उपयोग मंथन होगा। चौथे एजेंडे में वैश्विक विज्ञान सलाह तंत्र को मजबूत करने पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। जैसे एक संस्थागत तंत्र को विकसित कर संवाद के जरिये विकासशील और कम विकासशील देशों को लाभांवित किया जा सके, इस पर भी बातचीत होगी। कांफ्रेंस शाम करीब छह बजे तक चलेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी