जुमे की नमाज में को देखते हुए जिले में जगह-जगह फोर्स की गयी  तैनात   हल्द्वानी में हिंसा और कर्फ्यू के बाद ड्रोन से घरों की छतों की ली तलाशी संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की चेकिंग मस्जिदों के आस पास किये गये  सुरक्षा के कड़े इंतजाम  

रुद्रपुर। हल्द्वानी में हिंसा और कर्फ्यू के बाद जिले में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुख्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही खुफिया तंत्र को भी अलर्ट किया गया है। बता दें हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मदरसा और नमाज स्थल तोड़े जाने को हुए बवाल के बाद रात से ही रूद्रपुर में भी पुलिस महकमा अलर्ट है।

आज शुक्रवार को  जुमे की नमाज में को देखते हुए जिले में जगह-जगह फोर्स तैनात की गयी है खासकर मस्जिदों के आस पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। पुलिस के आला अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की गयी है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। शांति व्यवस्था के लिए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, आईपीएस अधिकारी सीओ निहारिका तोमर, कोतवाल धीरेन्द्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।  जिला मुख्यालय पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली के बगल में स्थित सीर गोटिया में पहुंचकर ड्रोन की मदद से घरों की छतों की तलाशी भी ली। अचानक चेकिंग के चलते पुलिस को देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक घर की छत पर मलवा पड़ा दिखाई देने पर एसएसपी ने मकान स्वामी को तत्काल बुलवाकर उसे मलवा छत से नीचे उतरवाने के निर्देश दिये। पुलिस ने संघन चैकिंग अभियान चलाकर लोगों को हिदायत भी दी। एसएसपी ने युवाओं से कहा कि मोबाईल पर गलत या भड़काऊ पोस्ट न डालें। अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी । उधर यूपी बार्डर पर सख्ती से चेकिंग की गयी। पुलिस ने यूपी से आने वाले हर वाहन की तलाशी ली। इस दौरान एएसपी निहारिका तोमर, कोतवाल धीरेन्द्र कुमार, एसएसआई कमाल हसन, एसएसआई केसी आर्या एस आई बसंती आर्य, समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग में जुटे रहे। बार्डर पर भी ड्रोन से निगरानी की गयी। एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने बताया कि जुमे की नमाज को देखते हुए पूरे जनपद में मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात की गयी है। साथ ही मस्जिदों के मौलानाओं से भी संपर्क कर उनसे शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की गयी है। उनसे कहा गया है कि किसी तरह की भड़काऊ बयानबाजी ना करें। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। एसएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि साईबर सेल व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा भी पोस्टो पर निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक उन्माद भड़काने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में शांति बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने म्यूल खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई क रते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया और कई म्यूल खाते में भी चिहिन त किए है। पुलिस का…

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने वीजा-पासपोर्ट बनाने और विदेशों में नौक री दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले इमीग्रेशन संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से बड़ी…

    You Missed

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

    बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग