जेवरात चोरी का पुलिस ने किया खुलासा सामान सहित शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love
खटीमा। पुलिस ने पूर्व में हुई चोरी के मामले में खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया। गौरतलब है कि अप्रैल 2023 में उदय कॉलोनी खटीमा निवासी सुरेश जोशी पुत्र हरगोविंद जोशी ने सोने के जेवरात तथा बर्तन चोरी के मामले में थाना खटीमा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास, कस्बा खटीमा तथा अन्य संभावित स्थानों में माल मुलजिमान की तलाश हेतु लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसके साथ ही खटीमा, सितारगंज, किच्छा, पुलभट्टा, बरेली तथा पीलीभीत आदि स्थानों पर दबिशें भी दी। गई इसी क्रम में अभियुक्त फैय्याज उर्फ कल्लू पुत्र आजाद को खटीमा रेलवे स्टेशन से चोरी किए गए सोने के जेवरात एक मंगलसूत्र, एक मांग टीका, एक जोड़ी कान के झुमके, एक नथ, एक जोड़ी कान के टॉप्स, पीतल, तांबे व कांसे के बर्तनों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं उक्त सामान की कुल कीमत 4.5 लाख आंकी गई है। वहीं आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में खटीमा कोतवाली वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पूर्व में चोरी के मामले में खुलासा के लिए गठित टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक किशोर चंद्र पंत, उप निरीक्षक संदीप पिलखवाल, उपनिरीक्षक संतोषी उप्रेती, हेड कांस्टेबल हरेंद्र थापा, कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, शाहनवाज अंसारी तथा संतोष प्रसाद आदि शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी