जोशीमठ में आ सकती है भारी तबाही, मौसम ने बढ़ाई चिंता

Spread the love

जोशीमठ। जोशीमठ में स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। घरों, इमारतों और होटलों में दरारें आने का सिलसिला अभी भी जारी है। अभी तक 849 घर जमीन धंसने के कारण प्रभावित हुए हैं, वहीं अब जोशीमठ के सामने मौसम भी एक बड़ी चुनौती लेकर आ रहा है। जोशीमठ में अगले चार से पांच दिन बर्फबारी का अनुमान है। ऐसे में जोशीमठ के निवासियों के लिए खतरा और भी बढ़ सकता है।
जोशीमठ में 4 दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फबारी के साथ तीन दिन हल्की बारिश भी हो सकती है। बीते दिनों भी जब बारिश हुई थी तो जोशीमठ के निवासियों को खासी परेशानी हुई थी, क्योंकि कई लोग बिना छत के रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जनवरी के बाद बर्फबारी तेज हो सकती है। जोशीमठ में अगर लगातार 4-5 दिन बर्फ गिरती है तो जिन घरों और इमारतों में लोड सहने की क्षमता नहीं है उनके गिरने की बहुत अधिक संभावना रहेगी। ऐसे में जोशीमठ में भारी तबाही आ सकती है। बर्फबारी और बारिश के कारण घरों में दरारें और ज्यादा गहरी हो सकती हैं और जमीन धंसने का खतरा भी बढ़ जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी