रुद्रपुर। नियमित चालक की जगह रखा नया चालक बिना मालिक को बताये ट्रक अपने साथ ले गया। घटना की रपट दर्ज करा दी गई है।
हरपाल सिंह सेठी पुत्र कृपाल सिंह सेठी निवासी कालाढूंगी रोड सत्यनारायण मंदिर के पास, भोलानाथ गार्डन, थाना मुखानी हल्द्वानी ने कहा है कि उसका ट्रक जिसका संख्या यूके 04 सीबी 3037 जो उसकी फर्म कृपाल गुड करियर के नाम से दर्ज है । जिसे चालक रमेश सिंह चलाता है । 17 अगस्त 2023 को रमेश सिंह ने छुट्टðी जाने के लिए कहा तो उसने रमेश से किसी और ड्राइवर को दिलाने को कहा । जिस पर रमेश द्वारा अपने पहचान के राकेश पुत्र रघुराई निवासी रेवाड़ी पोस्ट कौड़ीराम रेवारदीह, गोरखपुर के बारे मे बताकर ट्रक की चाबी व अन्य कागजात राकेश के सुपुर्द कर देने को कहा । हरपाल का कहना है वह अपने ट्रान्सपोर्ट ऑफिस आया तो ट्रक व ड्राइवर के बारे मे अपने स्टाफ से जानकारी की। उसे बताया कि रमेश द्वारा ओवर ब्रिज के नीचे खड़े ट्रक को नया ड्राईवर राकेश अपने साथ लेकर गया । गाड़ी व ड्राइवर के बारे में आसपास अपने स्टाफ के माध्यम से पूरे इलाके में खोजबीन कराई परंतु ट्रक व ड्राइवर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी । आशंका है कि ट्रक राकेश पुत्र रघुराई अपने साथ लेकर कहीं चला गया है । पुलिस आरोपी चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर वाहन व चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।




