डाक पार्सल वाहन में पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा

Spread the love

हल्द्वानी। शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए आए दिन नई नई तरकीब निकलते रहते हैं। परंतु चैकस पुलिस की आंखों से बचकर निकलना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है शराब तस्करों ने इस बार शराब तस्करी के लिए डाक पार्सल वाहन का उपयोग किया। परंतु वह फिर भी पुलिस की आंखों से बच नहीं पाए। पुलिस ने वहां को रोककर उसमे रखी लाखों रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एस एस पी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एस आई मनोज कुमार के साथ पुलिस ने खेड़ा चैराहे के पास संदेह होने पर डाक पार्सल वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमे 62 पेटियों में 1202 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।चालक ने अपना नाम पता सुनील पुत्र जगदीश निवासी बरहना बैरी जिला झज्जर हरियाणा बताया। उसने बताया कि वह होली त्योहार के दृष्टिगत पंजाब से सस्ते दामों में शराब खरीदकर हल्दवानी में डिलीवरी देने आया था जिसे माल देना था उसका नाम पता हल्दवानी में पहुंचकर बताने को कहा गया। तब तक पुलिस ने खेड़ा चैराहे के पास पकड़ लिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि डाक पार्सल के चालक को रोककर पूछताछ किया गया तो चालक द्वारा वाहन में पार्सल से सम्बन्धित सामान होने की बात कही गई। पार्सल सम्बन्धित कागजात मांगे जाने पर चालक नहीं दिखा सका। ऐसे में शक होने पर वाहन को चैक कर वाहन के डाले को खोल कर देखा तो वाहन के अन्दर गत्ते की 62 पेटियों में 1202 बोतल विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी