पिथौरागढ़। पुलिस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में वांछित, मफरुर तथा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा मफरुर, वांछित एवं ईनामी अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। जिस क्रम में दिनांक- 04.08.2022 को राजस्व क्षेत्र भैस्यूड़ी में अभियुक्त चन्दन कुमार पुत्र श्याम लाल, निवासी- बिजकोट अटलगाँव पट्टी भैस्यूड़ी तह0 डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ के विरुद्ध नाबालिग के साथ शादी कर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के आरोप में धारा- 363, 366(क), 376 भादवि0 व 5/6 पोक्सो अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था, जो दिनांक- 23.08.2022 को कोतवाली डीडीहाट को स्थानान्तरित किया गया था। अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लम्बे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5,000/- रु0 का ईनाम घोषित किया गया था। जिस पर उ0नि0 बसन्त लाल टम्टा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से ठोस सुरागरसी-पतारसी कर अभियुक्त के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों पर चैकिंग/छापेमारी/दबिश देकर अभियुक्त चन्दन कुमार पुत्र श्याम लाल, निवासी- बिजकोट अटलगाँव पट्टी भैस्यूड़ी तह0 डीडीहाट जिला पिथौरागढ़, को दिनांक- 15.01.2023 को भेसतान सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 श्री बसन्त लाल टम्टा, कोत0 डीडीहाट, का0 उमेश चन्द्र, एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0, हेड का0 हेम चन्द्र सिंह- सर्विलांस सैल।




