रुद्रपुर। ड्यूटी से नदारद पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एसएसपी द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। वही पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चेतावनी भी दी।
दीपावली त्यौहार के मद्देनजर एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सुबह और शाम मुख्य चौराहों में गश्त, चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया था। जिससे यातायात व्यवस्था सुगमता से चल सके। इसके परिपेक्ष्य में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर द्वारा 18 अक्टूबर 2022 को ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को चेक किया गया तो उपनिरीक्षक संदीप शर्मा, विपुल जोशी, दिनेश परिहार, भूपेंद्र, अनुराग सिंह व उमेश रजवार अनुपस्थित पाए गए। जिनके विरुद्ध एसएसपी ने एलडब्लूपी की कार्यवाही के निर्देश दिये है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।




